08 03 2021 Weather Of Delhi Girl 21438770 दिल्ली में रिकर्ड तोड़ गर्मी की शुरूआत, बारिश को लेकर अपडेट, दिल्ली में रहने वाले इस बार परेशान होंगे गर्मी की मार से दिल्ली में यह रविवार इस सीजन का ही नहीं, बल्कि पिछले 10 सालों में सबसे गर्म दिन माना जा रहा हैं। इस रविवार को 34 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान पहुंच गया। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में तो यह 35 डिग्री पार कर गया।

हास्यास्पद बात यह कि मौसम विभाग ने तेज झोंकेदार हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी, लेकिन ऐसी कोई स्थिति देर शाम तक नहीं बनी। दिन में लोगों के तो सूरज के तेज़ धूप से पसीने छूट गए। कहा जा हैं कि राहत की संभावना आने वाले दिनों में भी बहुत अधिक नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक हैं। 7 मार्च के दिन 2012 से लेकर अभी तक का यह सर्वाधिक तापमान है। 45 से 91 फीसद हवा में नमी का स्तर रहा।

नजफगढ़ 35.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा। इसके अलावा आयानगर में 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान, रिज इलाके में 33.5 डिग्री सेल्सियस और स्पोट्र्स कांप्लेक्स में 33.8 अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया, और इसी के साथ पूसा में 20.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

मौसम विभाग के अनुसार आज भी बादल छाए रहने की आशंका हैं, हालांकि बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। 20 से 30 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से दिन में तेज हवा चलेगी। अधिकतम तापमान एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 

 

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.