नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने राजधानी दिल्ली में अवैध रूप से चल रहे हुक्का पर छापेमारी की। दिल्ली पुलिस ने 24 हुक्के और नशे के सामान छापेमारी के दौरान जब्त किए।

छापेमारी के बाद दिल्ली पुलिस ने अपने Twitter हैंडल पर इस बात की जानकारी देते हुए एक मजेदार ट्वीट किया, जो हो गया हैं social Media पर तेजी से वायरल।

दिल्ली पुलिस का Twitter हैंडल पर मजेदार ट्वीट

दिल्ली पुलिस ने हुक्का बार में छापेमारी की जानकारी देते हुए ट्विटर अकाउंट पर मजेदार अंदाज में ट्वीट किया। दिल्ली पुलिस ने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “ये हम हैं…ये हुक्का है…और अब पावरी नहीं हो रही है।” उसी ट्वीट में यह भी लिखा गया हैं कि कुछ पावरी सेहत के लिए अच्छी नहीं होने के साथ-साथ अवैध भी होती हैं। 24 हुक्के राजौरी गार्डन एरिया से सीज किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस का ट्वीट हो रहा हैं तेजी से वायरल

दिल्ली पुलिस का ये मजेदार ट्वीट तेजी से हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल । यह बता दे कि इंस्टाग्राम पर एक पाकिस्तानी महिला जिसका नाम दननीर मोबिन हैं उसने यह मीम बनाया था और यह मीम वायरल हो गया, जिसके बाद लोगो ने इसे अलग अलग तरीके से बनाना शुरु किया। दिल्ली पुलिस ने भी इसी तर्ज पर लिखा।

राजधानी में धड़ल्ले से चल रहे हु्क्का बार

दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध रूप से राजौरी गार्डन में चल रही है हुक्का पार्टी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि वहां एक बड़ी हुक्का पार्टी ऑर्गनाइज की गई थी। फिर दिल्ली पुलिस द्वारा वहा 24 हुक्का को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने हुक्का पार्टी से भारी मात्रा में नशे का सामान बरामद किया।

 

 

 

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment