दिल्ली में आज चलेंगी तेज़ हवाएं- IMD

दिल्ली-NCR में भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज यानी 11 फरवरी को दिनभर तेज हवाएं चलने की संभावना हैं।

IMD ने अगले 3 दिनों का जारी किया अलर्ट 

मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले 3 दिनों तक तेज़ हवाओं के चलने का अलर्ट जारी किया हैं। IMD के अनुसार 12 और 13 फरवरी को भी दिल्ली में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

दिल्ली में मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को 29 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 13 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना हैं। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.

 

 

 

 

Shikha KarnSenior Editor

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल hello@delhibreakings.com पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.