Hyundai Best new Cars

माध्यम बजट के अंदर आती हैं Hyundai की यह सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें

Hyundai Best New Cars: साउथ कोरिया की कार कंपनी हुंडई, भारत में भी अपना जलवा दिखा रही है। सबसे ज्यादा कार बेचने के मामले में मारुति सुजुकी के बाद दूसरे स्थान पर आती है। बीते वर्ष 2021 मे हुंडई ने 37001 कारें बेची थी। इस वर्ष 2021 की अपेक्षा 30 फीसदी की तेजी देखने को मिली। अकेले नवम्बर के महीने में मारुति सुजुकी ने 1.32 लाख कारें बेची है। इसी समान अवधि मे हुंडई ने 48 हजार कारें बेची है। नए साल की शुरुआत में लगभग सभी कार कंपनियां अपनी कारों के दाम में वृद्धि करेगी जिसके चलते आपके पास अभी इन कारों को खरीदने का एक सुनहरा मौका है।

अगर आप भी आने वाले दिनों में या नए साल के मौके पर एक नई कार खरीदना चाहते हैं तो, हम आपको भारत में हुंडई की 3 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की जानकारी देने वाले हैं। आप अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार कोई सी भी कार खरीद सकते हैं।

1. हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta)

भारत में हुंडई की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार क्रेटा है। बीते महीने नवंबर 2022 में हुंडई क्रेटा की 13321 यूनिट्स की कंपनी द्वारा बिक्री दर्ज की गई है। हुंडई क्रेटा एक मिडसाइज एसयूवी है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 10.44 लाख रुपए से शुरू हो कर 18.24 लाख रुपये तक जाती है। हुंडई क्रेटा मे 3 इंजन ऑप्शन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वाला गियरबॉक्स मिलता है।

2. हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue)

क्रेटा के बाद हुंडई की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार वेन्यू है। बीते महीने नवंबर 2022 में हुंडई वेन्यू की 10738 यूनिट्स की कंपनी द्वारा बिक्री दर्ज की गई है। हुंडई वेन्यू एक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 7. 53 लाख से शरू हो कर 12.47 लाख रुपये तक जाती है।

3. हुंडई ग्रैंड i10 Nios (Hyundai Grand i10 Nios)

हुंडई की यह कार कम बजट में लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारों में से एक है। बीते महीने नवंबर 2022 में हुंडई ग्रैंड i10 Nios की कुल 7961 यूनिट्स की कंपनी द्वारा बिक्री दर्ज की गई है। इसकी कीमत 5.39 लाख रुपये से शरू हो कर 7.69 लाख रुपये तक जाती है। इस कार में पेट्रोल के साथ सीएनजी इंजन भी मिलता है।

मध्य प्रदेश से पेशेवर लेख लेखक, खबरो का भंडार लेते हुए सटीक रीसर्च के साथ हाजिर.

Leave a comment