दिल्ली से सटे दो मशहूर ढाबों सुखदेव, गरम धरम को यहां के कर्मचारियों के बड़े पैमाने पर कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद सील कर दिया गया है। ये ढाबे दिल्ली-चंडीगढ़ हाइवे पर स्थित हैं और अपने खानपान के लिए काफी लोकप्रिय भी हैं। #Covid19 pic.twitter.com/8icUbUXWdD
— IANS Hindi (@IANSKhabar) September 4, 2020
दिल्ली से सटकर हरियाणा में स्थित मूरथल में लोकप्रिय ढ़ाबों में से एक सुखदेव ढ़ाबे में एंटीजन टेस्ट होने पर 65 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुरथल में सुखदेव ढ़ाबे पर दूर-दूर से लोग खाना खाने आते हैं। यह ढ़ाबा पराठा और खाना के लिए बहुत प्रसिद्ध है।
Automotive News Exclusive For You. 🚘 👇
हाईवे पर बने इस ढ़ाबे में दूर-दूर से लोगों के आने पर भीड़ बढ़ी तो जांच होने पर एक ही ढ़ाबे के 65 कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित पाया गया। जैसे ही यह जानकारी सामने आई लोगों में हड़कंप मच गया और जो वहां खाने के लिए आते थे वे लोग अपना कोरोना जांच करवाने में लगे हुए हैं। बता दें कि, रविवार को बड़ी संख्या में लोग खदेव के ढ़ाबे पर खाने आए थे। एक दिन में कई हजार लोग वहां खाने जाते हैं।
बता दें कि, सुखदेव ढ़ाबे में 350 कर्मचारियों का टेस्ट किया गया था जिनमें से 65 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वे सभी कर्मचारी दूसरे प्रदेश से यहां काम करने के लिए आए थे। टेस्ट करने वाली डिप्टी सिविल सर्जन व ग्रामिण क्षेत्र की नोडल अधिकारी डॉ. गीता दहिया ने बताया कि, सुखदेव ढ़ाबे पर 2 हजार कर्मचारी काम करते हैं। इनमें से कई कर्मचारी लॉकडाउन के कारण अपने-अपने घर चले गए। उन्होंने कहा कि, अभी दूसरे ढ़ाबों पर टेस्ट करना बांकी है।
Delhi - NCR Don't Miss 📰 🙏
Hyperlocal News reports
एक नजर पूरी खबर
- सुखदेव ढ़ाबे में एंटीजन टेस्ट होने पर 65 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
- जानकारी सामने आई लोगों में हड़कंप मच गया और जो वहां खाने के लिए आते थे वे लोग अपना कोरोना जांच करवाने में लगे हुए हैं।
- कोरोन पॉजिटिव पाए गए कर्मचारी दूसरे प्रदेश से यहां काम करने के लिए आए थे।
https://twitter.com/IANSKhabar/status/1301764531123707909?s=20