मंदिरों में मूर्तियों की चोरी किया करते हैं
उत्तर प्रदेश के गोंडा में लूट की योजना बना रहे 7 लोग गिरफ्तार किए गए। बता दें कि यह लोग मंदिरों में मूर्तियों की चोरी किया करते हैं। इतना ही नहीं उनके पास से एक बोलेरो, दो अवैध तमंचा व एक देसी बंदूक भी बरामद किया गया है। उनके पास अष्टधातु की एक मूर्ति भी थी जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब पांच करोड़ रुपए आंकी गई है।
Automotive News Exclusive For You. 🚘 👇
कई और भी मंदिरों की मूर्तियों पर थी नजर
रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार के अनुसार धानेपुर स्थित सतनामी पुरवा राम जानकी मंदिर में डकैती करने के लिए जाते समय सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने यह भी बताया कि कई और भी मंदिरों की मूर्तियों पर उनकी नजर बनी हुई थी।