सोमवार की आधी रात को मुंगेर के शादीपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस ने युवकों पर ला” ठीचार्ज किया। पुलिस की पिटाई के बाद भीड़ उ” ग्र हो गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाद में बचाव के लिए पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौ” त हो गई। फायरिंग में करीब 25 लोग घायल भी हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
कल रात बिहार के मुंगेर में दुर्गा जी की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस द्वारा बर्बर लाठी चार्ज के बाद पुलिस फ़ायरिंग में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चार लोगों की मौत हो गई है। इस भयानक बर्बरता के ज़िम्मेदार पुलिसकर्मियों पर तुरंत करवाई करना चाहिए। pic.twitter.com/vr2fBHs6QC
— Kanhaiya Kumar (@kanhaiyakumar) October 27, 2020
अब पुलिस प्रशासन का जवाब जानिए
Automotive News Exclusive For You. 🚘 👇
मुंगेर के डीएम राजेश मीणा और एसपी लिपि सिंह ने इस मामले में सफाई भी दी है। उन्होंने घटना के दो अलग-अलग वीडियो क्लिप जारी किए है। एसपी लिपि सिंह ने कहा कि विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें करीब 20 जवान घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी को गंभीर चोट आई है।
एसपी लिपि सिंह ने यह भी कहा कि पथराव के बाद असामाजिक तत्वों की ओर से गोलीबारी की गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई। डीएम राजेश मीणा ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।