साल 2023 में जानिये आपकी राशि मे होगा धन का लाभ

देव उठने के बाद से ही शादी विवाह सहित अन्य शुभ कार्यो को हरी झंडी देखने को मिल जाती है। अब कुछ समय बाद देव गुरु बृहस्पति के धनु राशि में प्रवेश करने पर खरमास लग जाएगा। खरमास के लगते ही शुभ कार्यो में ब्रेक लग जाने वाला है। नए साल के बाद मकर संक्रांति के पावन अवसर पर यह खरमास समाप्त हो जाएगा।

बता दें कि 16 दिसम्बर, शुक्रवार को शाम सूर्यास्त के बाद रात 6 बजकर 53 मिनट पर ग्रहो मे राजा की पदवी से नवाजे गए सूर्य देव धनु राशि मे प्रवेश करेंगे। इसी समय से खरमास आरंभ हो जाएगा। खरमास के दौरान शादी विवाह जैसे शुभ कार्यो पर शुभ मुहूर्त ना होने पर रोक लग जाती है।

सूर्य के प्रभाव का राशियों पर असर

अगले वर्ष 14 जनवरी 2023 को शनिवार रात 2 बजकर 53 मिनट तक सूर्य देव का प्रभाव रहेगा। इसके बाद सूर्य देव अपनी उत्तरायण की यात्रा शुरू कर देंगे। मकर संक्रांति का यह शुभ अवसर इस वर्ष 15 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा। सूर्य देव के इस परिवर्तन के कारण कई राशियों में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। सूर्यदेव भगवान की कृपा से इन राशि वालों का भाग्य भी सूर्य की तरह चमकेगा।

इन राशियों में होगा भारी बदलाव

कन्या राशि वाले लोगों का कर्जा समाप्ति के साथ पैसे से जुड़ी बड़ी से बड़ी समस्या समाप्त होने के आसार है। इनके लिए आने वाला समय खुशी से भरपूर होने वाला है।

कर्क राशि वाले लोगों को जॉब में प्राथमिकता के साथ समाज में इज्ज़त भी बढ़ेगी। इन लोगों के उपर माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि के लोगों को विदेश जाने और विदेश से नोकरी संबंधित खुशखबरी आने के ज्यादा आसार है। पुरानी समस्या दूर होगी।

मध्य प्रदेश से पेशेवर लेख लेखक, खबरो का भंडार लेते हुए सटीक रीसर्च के साथ हाजिर.

Leave a comment