रंगों के त्योहार होली से एक दिन पहले मनाये जाने वाले होलिका दहन कार्यक्रम, आज दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने होलिका दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। दिल्ली के कई स्थानों पर आज होलिका दहन का आयोजन किया गया। हालांकि दिल्ली सरकार द्वारा दिये गये कोरोना दिशा निर्देश का भी लोगों ने पालन किया।

Exk5Tylvgaan9As दिल्ली में कोरोना के बीच शांति से मनाया गया होलिका दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश

दिल्ली समेत एनसीआर में भी लोगों ने होलीका दहन किया। वहीं गाजीपुर बॉर्डर पर 3 कृषि क़ानूनों के विरोध में बैठे किसानों ने कृषि क़ानूनों की प्रतियां जलाकर होलिका दहन किया। बुराई पर अच्छाई के प्रतीक होलीका दहन का शुभ मुहूर्त ज्योतिषियों के अनुसार का शाम 6 बजकर 37 मिनट से शुरू हुआ। जो महज ढाई घंटे तक ही था।

Exk5Fhzuyaave1G दिल्ली में कोरोना के बीच शांति से मनाया गया होलिका दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश

इसके अलावा कल होली के त्यौहार के लिए दिल्ली सरकार ने गाइड लाइन जारी की है। गाइड लाइन के अनुसार पुलिस ने सामूहिक होली ना खेलने की लोगों से अपील की है। दिल्ली के अलावा भारत के 20 अन्य राज्यों में भी सामूहिक होली खेलने पर बैन लगाया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *