50 साल पुराने मंदिर को हटाए जाने के बाद फिर से बना लिया गया है
गुरुवार रात उत्तरी दिल्ली नगर निगम के द्वारा चांदनी चौक स्थित 50 साल पुराने मंदिर को हटाए जाने के बाद फिर से बना लिया गया है। स्थानीय लोगों ने फिर से उसी मूर्ति को मंदिर में रखा।
मनोज तिवारी ने कहा कि जनता ने ठीक किया है
Automotive News Exclusive For You. 🚘 👇
इस पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जनता ने ठीक किया है और केजरीवाल को अपने पाप के प्रायश्चित के लिए मंदिर जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह खुद भी जाकर मंदिर में भगवान का दर्शन करेंगे।
मंदिर के आगे जय श्रीराम के नारे भी लगाए गए
शुक्रवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जय प्रकाश ने कहा कि वह खुद 12:30 बजे जाकर मंदिर में दर्शन करेंगे। शुक्रवार सुबह मंदिर के आगे जय श्रीराम के नारे भी लगाए गए।
नगर निगम ने बुलडोजर चलवा कर मंदिर को तोड़ा था
Delhi - NCR Don't Miss 📰 🙏
Hyperlocal News reports
बताते चलें कि मंदिर टूटने का जिम्मेदार हिंदू संगठनों ने दिल्ली सरकार को बताया था। 3 जनवरी को नगर निगम ने बुलडोजर चलवा कर मंदिर को तोड़ा था।