कुछ लोग कूड़ा कचरा फ़ैलाने में हमेशा आगे ही रहते हैं और कूड़ेदान का इस्तेमाल नहीं करते हैं
साफ़ सफाई का महत्व आज किसे नहीं पता लेकिन फिर भी कुछ लोग कूड़ा कचरा फ़ैलाने में हमेशा आगे ही रहते हैं। इस बाबत नगर निगम ने सफाई कार्य शुरू कर दिया है।
जल्द से जल्द साफ़ करने के आदेश भी दिए जा चुके हैं
बताते चले कि टीम ने यह पता लगाया कि 497 ऐसे स्थान जहां पर कूड़ाघरो के अतिरिक्त कूड़ा कचरा डाला जा रहा है। इसे जल्द से जल्द साफ़ करने के आदेश भी दिए जा चुके हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 को लेकर नगर निगम काफी गंभीर लग रहा है और साफ़ सफाई का काम शुरू कर चूका है।
Automotive News Exclusive For You. 🚘 👇
53 कूड़ा घर पांचों जोनों में विलोपित कर लिया गया है
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के अनुसार 53 कूड़ा घर पांचों जोनों में विलोपित कर लिया गया है और बाकि 43 कूड़ा घर को विलोपित किया जा रहा है। साथ ही यह भी कहा गया है कि 250 से ज्यादा स्थान भी कूड़ा मुक्त किए जाएंगे।