4 सप्ताह में ही 8 लाख श्रमिकों ने छोड़ा दिल्ली
दिल्ली में कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान् 4 सप्ताह में ही 8 लाख से अधिक मजदूर पलायन कर चुके हैं। DTC ने इस बात की पुष्टि की है। लॉकडाउन के पहले सप्ताह में ही 3,79,604 मजदूर दिल्ली छोड़ पलायन कर चुके थे। दिल्ली में 19 अप्रैल को एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया गया था लेकिन इसके बाद लगातार 4 बार अब तक लॉकडाउन को बढ़ाया गया है।
DTC के आंकड़ों के अनुसार 8 लाख लोगों ने किया पलायन
Automotive News Exclusive For You. 🚘 👇
दिल्ली से 8,07,032 मजदूरों ने 19 अप्रैल से 14 मई के बीच पलायन किया है। दिल्ली से 3,79,604 मजदूरों ने पहले सप्ताह में ही पलायन किया था। दूसरे सप्ताह में 2,12,448, मजदूरों ने, तीसरे सप्ताह में 1,22,490 मजदूरों ने और चौथे सप्ताह में 92,490 मजदूरों ने पलायन किया था।
दिल्ली में 19 अप्रैल से 14 मई के बीच 8,07,032 मजदूरों ने किया पलायन
पहले सप्ताह-3,79,604
दूसरे सप्ताह-2,12,448
Delhi - NCR Don't Miss 📰 🙏
Hyperlocal News reports
तीसरे सप्ताह-1,22,490
चौथे सप्ताह-92,490
DTC के रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान अंतरराज्यीय सेवाओं के तहत 21,879 बस ट्रिप लगाई गई हैं। दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान अधिक संख्या में श्रमिकों की पलायन के लिए आनंद विहार बस अड्डे पर भीड़ पहुंच गई थी। इस समय दिल्ली में पलायन करने की वजह से मजदूरों की कमी हो चुकी है।