शादी का सीजन शुरू
शादी का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में लोग आउटफिट को लेकर काफी परेशान रहते हैं। लोगों को कपड़े अपने पसंद के भी लेने होते हैं और वह उनके बजट में भी होने चाहिए। इसी कारण ज्यादातर परेशानी खड़ी होती है और लोगों को समझ नहीं आता है कि शॉपिंग आखिर कहां से की जाए। अगर आप भी अपने कपड़े अपनी पसंद और बजट के हिसाब से ही लेना चाहते हैं तो आसानी से खरीद सकते हैं।
शादी की शॉपिंग राजधानी दिल्ली से करते हैं तो आप अपने साथ-साथ अपने रिश्तेदारों के लिए भी खूबसूरत कपड़े ले पाएंगे
Automotive News Exclusive For You. 🚘 👇
अगर आप अपने शादी की शॉपिंग राजधानी दिल्ली से करते हैं तो आप अपने साथ-साथ अपने रिश्तेदारों के लिए भी खूबसूरत कपड़े ले पाएंगे। यहां पर डिजाइनर लहंगा, शेरवानी, साड़ी, सूट, गहने, जूते समेत फैशन की लगभग हर चीज अन्य जगहों की तुलना में कम दामों में मिल जाता है और वह भी किफायत में।
लाजपत नगर
यहां पर लेटेस्ट डिजाइन के लहंगे, सलवार सूट, कुर्तियां, साड़ियां आदि आसानी से मिल जाता है। एथनिक कपड़ों की खरीदारी यहां से काफी अच्छे में हो जाती है। अच्छी क्वालिटी के कपड़ों के साथ सस्ते में आप यहां से अपनी पसंद की चीजें खरीद सकते हैं।
चांदनी चौक बाजार
Delhi - NCR Don't Miss 📰 🙏
Hyperlocal News reports
यह सबसे प्रसिद्ध और पुराने बाजारों में से एक है, जो शॉपिंग के लिए खूब पसंद किया जाता है। शादी के लिए लहंगा, साड़ी, ज्वैलरी, शेरवानी जैसी ट्रेडिशनल शॉपिंग यहां से की जा सकती है। बॉलीवुड के डिजाइनर लहंगों की कॉपी भी मिलती है वह भी बहुत सस्ते में और आपके बजट में।
करोल बाग मार्केट
करोल बाग में डिजाइनर लहंगों के साथ-साथ दूल्हे की मैचिंग शेरवानियां भी कम दामों में मिल जाती हैं। इसके अलावा यहां काफी कम में कपड़े और दूसरे सामान मिल जाते हैं। रेडिमेड मेंस सूट, धोती-कुर्ता और कुर्ता-पायजामा समेत अन्य चीजें भी मिलती हैं। यहां पर मान्यवर, मोहे, दीवान साहब, मीना बाजार के स्टोर भी हैं, जहां से आप मनपसंद की चीजें खरीद सकते हैं।
गांधीनगर मार्केट
यहां से थोक में कपड़े खरीदने का फायदा उठा सकते हैं। रेडिमेड कपड़ों के लिए यह जगह सबसे बढ़िया जगह हैं।लड़कियों के लिए शरारा सूट, पलाजो सेट, अनारकली कुर्तियां कम दाम में ही मिल जाते हैं और लड़को के लिए भी यहां बेहतरीन कपड़े मिल जायेंगे।
शाहपुर जाट मार्केट
यहां पर आप आसानी से शादी की शॉपिंग कर पाएंगे। बजट में गाउन्स, हैवी सूट्स और शेरवानी की खरीददारी यहां से की जा सकती है। बेहतरीन जूती और डिजाइनर लहंगे भी यहां मिलते हैं।