दिल्ली में सोमवार को साफ़ रहेगा आसमान, दिनभर खिलेगा धूप 

दिल्ली-NCR में भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने और दिनभर तेज धूप खिलने से तापमान में वृद्धि होने की संभावना हैं।IMD के अनुसार सोमवार को भी आसमान साफ ही रहेगा और दिनभर धूप खिली रहेगी।

शनिवार तक मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में दिनभर तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरु हो गई है, दिल्ली-एनसीआर में शनिवार तक मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं है।

दिल्ली में मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को 27 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना हैं।

बढ़ा तापमान, पीतमपुरा में 27.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान

दिल्ली में रविवार को धूप खिलने और हवा के नहीं चलने के कारण 25.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक और 9.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया हैं।

पीतमपुरा में 27.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 14.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 37 से 88 प्रतिशत रहा।

 

 

Shikha KarnSenior Editor

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल hello@delhibreakings.com पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.