राजधानी दिल्ली के खाते में जल्द 17वां पुल आने वाला है, जिस पर रैपिड ट्रेन दौड़ेगी। 82 किमी लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर पर यह पुल सराय काले खां और न्यू अशोक नगर स्टेशन को जोड़ने के लिए तैयार किया जा रहा है।

 

दिल्ली में आने वाले इस कारिडोर के 14 किमी के हिस्से में निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इस सेक्शन में जंगपुरा, सराय काले खां, न्यू अशोक नगर और आनंद विहार चार स्टेशन हैं। इनमें जंगपुरा, सराय काले खां और न्यू अशोक नगर एलिवेटेड स्टेशन हैं, जबकि आनंद विहार अंडरग्राउंड स्टेशन है।

 

यमुना नदी पर तेजी से बन रहा पुल

सराय काले खां और न्यू अशोक नगर स्टेशन को जोड़ने के लिए ही यमुना नदी पर तेजी से एक पुल बनाया जा रहा है। यमुना पर आरआरटीएस का यह पुल डीएनडी फ्लाईवे के समानान्तर बनाया जा रहा है।

सराय काले खां और न्यू अशोक नगर जुड़ेंगे

इसके लिए वैल फाउंडेशन का निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है। यह पुल एक ओर सराय काले खां आरआरटीएस स्टेशन के एलिवेटेड वायाडक्ट से कनेक्ट होगा, जबकि दूसरी ओर आरआरटीएस कारिडोर पर न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन के वायाडक्ट से जुड़ेगा।

एक किमी से ज्यादा होगी लंबाई

एनसीआर परिवहन निगम के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि इस पुल की लंबाई लगभग 1.3 किमी होगी। पुल का लगभग 626 मीटर का हिसा यमुना पर होगा, जबकि बाकी हिस्सा दोनों ओर खादर क्षेत्र में होगा।

 

 

पुल में होंगे 32 पिलर

पुल में 32 पिलर होंगे और दो पिलरों के बीच में 44 मीटर का दायरा होगा। पुल का निर्माण लांचिंग गैंट्री (तारिणी) की मदद से सेग्मेंट को जोड़कर किया जा रहा है। यह पुल आरआरटीएस ट्रेनों को 160 किमी प्रति घंटा की गति प्रदान करने में सक्षम होगा।

दिल्ली के आर्थिक सर्वेक्षण 2021 के मुताबिक यमुना नदी का 54 किलोमीटर हिस्सा राजधानी से होकर गुजरता है। इस हिस्से में 16 पुल पहले से बने हुए हैं। इनमें सड़क यातायात, रेलवे और मेट्रो के लिए बने सभी पुल शामिल हैं।

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment