दिल्ली का दिल रहेगा सलामत.
दिल्ली में पेड़ों को ट्रांसप्लांट करने की ट्री-पॉलिसी जल्द लागू होगी। मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल ने सोमवार को डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि अभी किसी सड़क का निर्माण करने या फिर किसी अन्य परियोजना के कारण पेड़ों को काटना पड़ता है। ऐसे में एक पेड़ की जगह 10 पौधे लगाने का नियम है। लेकिन, पौधों के बड़े होने में काफी समय लगता है। इसलिए अब दिल्ली सरकार पेड़ों को ट्रांसप्लांट करने के लिए यह पॉलिसी (नीति)ला रही है। इसके तहत 80 फीसद पेड़ों को ट्रांसप्लांट करना अनिवार्य हो जाएगा। इस नीति को एक सप्ताह के भीतर अनुमति दे दी जाएगी।
Automotive News Exclusive For You. 🚘 👇
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने दिल्ली में इलेक्टिक वाहन नीति पहले ही अधिसूचित कर दी है। इसके तहत लोगों को वाहन खरीदने पर सब्सिडी का फायदा भी जल्द मिलने लगेगा।
NCR में सैटेलाइट तैनात.
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्रों के तहत वन, कृषि और हरित क्षेत्र की निगरानी अब सैटेलाइट के जरिये होगी। जमीनी सच्चाई जानने के लिए सैटेलाइट इमेज और राजस्व रिकार्ड का मिलान किया जाएगा।
Delhi - NCR Don't Miss 📰 🙏
Hyperlocal News reports
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (एनसीआरपीबी) की 39वीं बैठक में यह बात कही। इस बैठक में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित अन्य राज्यों के बोर्ड के सदस्य भी शामिल हुए। इस दौरान एनसीआर क्षेत्र, सब-रीजनल योजनाओं, हरियाणा के राष्ट्रीय संरक्षण क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। एनसीआर में जल संरक्षण जैसे यमुना नदी में प्रदूषित जल स्तर और सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि दर जैसे विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। केंद्रीय राज्य मंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा एनसीआर परियोजना को सफल बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा किए गए कार्य बहुत ही प्रेरणादायक हैं, जोकि मुख्यमंत्री की कार्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है।