नहीं मिला प्रदूषण से लाभ और बढ़ने लगी ठंड
दिल्ली में अभी भी लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिल पाई है और दूसरी तरफ ठंड भी बढ़ने लगी है। सबसे पहले प्रदूषण में जब इजाफा हुआ था तो ग्रैप 4 को लागू किया गया था। लेकिन जब 2 दिन तक लगातार हवाओं में सुधार देखा गया तो इसे हटा लिया गया और कई छूट भी दे दी गई। बड़े प्रदूषण की कारण पिछले कुछ दिनों से गर्मी अधिक थी लेकिन अब ठंड बढ़ती जा रही है।
न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 कम रहा
Automotive News Exclusive For You. 🚘 👇
बताते चलें कि IMD के अनुसार शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 कम रहा। न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस सीजन का सबसे कम तापमान है। वहीं अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अब धीरे-धीरे सुबह में कोहरा भी देखा जा रहा है जिसके कारण मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों की संख्या कम दिख रही है।
AQI नहीं ले रहा है नीचे जाने का नाम
वहीं अगर हम AQI की बात करते हैं तो अभी भी इसका पारा हाई ही है। इसमें ज्यादातर राहत नहीं दिख रहा है। CPCB के अनुसार रविवार की सुबह दिल्ली के आईटीओ (ITO) में एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में 283 रहा। इसके अलावा कई इलाकों में AQI 300 से अधिक दर्ज किए गए। अशोक विहार में एक्यूआई 304, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 302, आनंद विहार में 340, नेहरू नगर में 320, पटपड़गंज में 316, अशोक विहार में 304 दर्ज किया गया है।
इससे ऊपर नहीं जाना चाहिए AQI
Delhi - NCR Don't Miss 📰 🙏
Hyperlocal News reports
आपको बता दें कि AQI शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’ माना जाता है और इससे ऊपर होना खराब है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है।