दिल्ली से ट्रेन का सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे दिल्ली से जल्द 17 जोड़ी और विशेष ट्रेन चलाने जा रही है। यह कटरा, पुणे, देहरादून, डिब्रूगढ़, भुवनेश्वर, जयपुर, अमृतसर व अन्य मार्गों पर चलेंगी। इनमें शताब्दी, दुरंतो, डबल डेकर और एसी एक्सप्रेस जैसी ट्रेन शामिल हैं। बुधवार को इन्हें जल्द चलाने के लिए निर्देश हुए हैं।
यह 17 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी
ट्रेन का नाम | ट्रेन नंबर |
दर्शन एक्सप्रेस | 12493/12494 |
अरुणाचल एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस | 22411/22412 |
श्री शक्ति एक्सप्रेस | 22461/22462 |
हज़रत निज़ामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस | 12263/12264 |
डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (समस्तीपुर से) | 20503/20504 |
डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (बरौनी से) | 20505/20506 |
अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस | 12953/12954 |
युवा एक्सप्रेस (बांद्रा टर्मिनस-हज़रत निज़ामुद्दीन) | 12247/12248 |
शताब्दी एक्सप्रेस (हबीबगंज-नई दिल्ली) | 12001/12002 |
कालका शताब्दी एक्सप्रेस | 12011/12012 |
देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस | 12017/12018 |
स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस (नई दिल्ली-अमृतसर) | 12029/12030 |
वंदे भारत एक्सप्रेस (नई दिल्ली – श्री माता वैष्णो देवी कटरा) | 22439/22440 |
डबल डेकर एक्सप्रेस (जयपुर-दिल्ली) | 12985/12986 |
भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस | 22805/22806 |
दुरंतो एक्सप्रेस (भुवनेश्वर-नई दिल्ली) | 12281/12282 |
दुरंतो एक्सप्रेस (चेन्नई-दिल्ली) | 12269/12270 |
त्योहारों से अलग
रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह निर्णय लिया है। रेलवे की त्योहार को देखते हुए 15 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच 200 विशेष ट्रेन चलाने की योजना है। यह ट्रेन उन ट्रेन से अलग हैं। दरअसल, बुधवार को रेलवे बोर्ड ने 39 जोड़ी ट्रेन चलाने के लिए अलग-अलग रेलवे मंडलों को निर्देश जारी किया है। इसमें से 17 जोड़ी ट्रेन दिल्ली मंडल की हैं।
Automotive News Exclusive For You. 🚘 👇
4 अन्य ट्रेन भी
रेलवे ने अक्तूबर में नई दिल्ली से हावड़ा के बीच दो और नई दिल्ली से त्रिवनान्तपुरम के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई है। इसके अलावा 02313/ 02314, नई दिल्ली से सियालदह 12 अक्तूबर से चलाई जाएगी।
इनमें वेटिंग
दीवाली और छठ के आसपास खासकर बिहार और यूपी जाने वाली ट्रेन में वेटिंग है। 12 नवंबर दिवाली से पहले दिल्ली से राजगीर जाने वाली ट्रेन संख्या 02824, 02302, राजेन्द्र नगर की 02310, 02394, प्रयागराज की 02424 व 02304 आदि में वेटिंग है।
Delhi - NCR Don't Miss 📰 🙏
Hyperlocal News reports
रणनीति से काम
कोरोना संक्रमण के बीच भीड़ बढऩे पर सामाजिक दूरी बनाए रखना चुनौती है। इसके लिए स्टेशनों पर एक फ्लेटफार्म पर अधिक संख्या में ट्रेन न चलाने। ऐसे प्लेटफार्म जो गेट के पास हों, जिनसे ट्रेन चलाई जा रहीं हो उनमें दूरी का विशेष ध्यान जैसी रणनीति बनाकर काम किया जा रहा है। इसके अलावा संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूकता अभियान को तेज करने, हैंडवॉश डिस्पेंसर, ऑटोमैटिक सेनेटाइजर मशीन की संख्या बढ़ाने आदि पर काम हो रहा है।
Wat abt kgm sam0arkranti to delhi