cheapest cloth market in delhi

cheapest cloth market in delhi: कई बार हम कोई मूवी या वेब सीरीज देखते हैं तो हमें उसके एक्टर्स के कपड़े कुछ ज्यादा ही पसंद आ जाते है और जब इंटरनेट पर ढूंढने के बाद हजारों लाखों की कीमत देखते है तो, दिल भी टूट जाता है। आज इसी समस्या के समाधान के लिए हम आपको दिल्ली के ऐसे बाजार की जानकारी देने वाले हैं। जहां आपको एक से बढ़कर एक अच्छी क्वालिटी और फैशन वाले कपड़े बहुत ही कम दाम में खरीदने को मिल सकते हैं।

दिल्ली देश की राजधानी होने के कारण देश और विदेश में काफी फेमस भी है। दिल्ली के फेमस होने की एक और वजह दिल्ली के बाजार है। जहां पर देश-विदेश से लोग शॉपिंग का आनंद लेने के लिए आते हैं। यहां मिलने वाले कपड़ों से आप अपने मनपसंद सेलिब्रिटी जैसे दिख सकते है।

1. सरोजिनी नगर मार्केट

सरोजिनी नगर मार्केट के बिना दिल्ली अधूरी सी है। यह दिल्ली का सबसे सस्ता और सबसे अच्छा बाजार है। यहा आपको महिला, पुरुष, बच्चा और बूढ़ों सभी के लिए एक से बढ़कर एक तरह के कपड़े से ले कर जुते चप्पल तक देखने को मिलेंगे। यह बाजार सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चलता है।

2. लाजपत नगर मार्केट

यह बाजार भी सरोजनी मार्केट की तरह ही फेमस है। इस बाजार में आपको ₹100 से लेकर ₹600 तक के लेटेस्ट और ट्रेंडिंग जींस, टॉप्स, शॉर्ट, स्कर्ट, शर्ट देखने को मिल जाएंगे। यहां आप दुकानदार से मोलभाव कर सकते है। यह बाजार सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है।

3. चाँदनी चौक

दिल्ली में सबसे ज्यादा भीड़ वाला बाजार चांदनी चौक है। इस बाजार में आपको कपड़ों के साथ साथ जूलरी, पर्फ्यूम और हैंडबैग जेसी चीजें भी खरीदने को मिलती है। रविवार के दिन यह बाजार बंद रहता है।

मध्य प्रदेश से पेशेवर लेख लेखक, खबरो का भंडार लेते हुए सटीक रीसर्च के साथ हाजिर.

Leave a comment