चक्रवात ताउते के बाद अब आया चक्रवात यास, मचा सकता हैं यह तबाही

भारत के महाराष्ट्र और गुजरात के इलाकों में चक्रवात तूफ़ान ताउते ने भारी तबाही मचाई जिसे अभी तक तटीय राज्य उबर भी नहीं पाए हैं। ऐसे में भारत में अब चक्रवात यास का भी खतरा मंडराने लगा है।

पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हैं सबसे अधिक खतरा

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 26 और 27 मई को चक्रवात यास के पूर्वी तट पर पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात यास अम्फान से भी ज्यादा तबाही मचा सकता है। मौसम विभाग द्वारा दिए गए चक्रवात यास की चेतावनी से निपटने के लिए ओडिशा सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया की इससे निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाए।

चक्रवाती तूफान यास का खतरा

उत्तर अंडमान सागर और बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी में 22 मई तक कम दबाव रहेगा लेकिन इसके बाद के 72 घंटों में यह क्षेत्रों चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ सकता है।

26 मई की शाम तक चक्रवात तूफान यास पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों तक पहुंच सकता है। 25 मई से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और मेघालय हल्की बारिश शुरू होगी उसके बाद यहा बारिश तेज हो जायेगा।

इन क्षेत्रों में मचा सकता हैं चक्रवात तूफान यास तबाही

पश्चिम बंगाल

ओडिशा

असम

मेघालय

 

Shikha KarnSenior Editor

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल hello@delhibreakings.com पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment

Cancel reply