दिल्ली में ब्लैक फंगस से 12 लोगों की हुई मौत, 300 से ज्यादा रोगी हो चुके हैं भर्ती 

दिल्ली में रोज ब्लैक फंगस के रोगियों कि संख्या बढ़ती ही जा रही है। दिल्ली में ब्लैक फंगस से अबतक 300 से ज्यादा मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हो चुके हैं और 12 लोगों की मौत हो चुकी हैं। दिल्ली में रविवार को ब्लैक फंगस के 41 मरीजों को GTB अस्पताल में भर्ती किया गया हैं।

दिल्ली के राजीव गांधी सुपरस्पेशयलिटी अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा हैं फिल्हाल यहां मरीजों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है। दिल्ली सरकार द्वारा ब्लैक फंगस के इंजेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जितने मरीज दिल्ली के अस्पताल में भर्ती होते हैं उसी के आधार पर दिल्ली सरकार इंजेक्शन उपलब्ध करा रही है।

दिल्ली के किन अस्पतालों में कितने मरीज हैं भर्ती 

अस्पताल                मरीज

एम्स                       150

सर गंगाराम              78

लोकनायक              35

जीटीबी                   41

बीएलके                  12

अपोलो                   12

लेडी हार्डिंग              2

आकाश अस्पताल     3

Shikha KarnSenior Editor

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल hello@delhibreakings.com पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment

Cancel reply