झाड़ू-पोछा करने वाली ने एक गर्भवती महिला का कर दिया प्रसव और डाल आई 6 माह के जिंदा बच्चे को कूड़ेदान में
दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में एक गर्भवती महिला का झाड़ू-पोछा करने वाली ने प्रसव करा दिया हैं। झाड़ू-पोछा करने वाली इस महिला ने खुद को डॉक्टर बताकर उस गर्भवती महिला का प्रसव करा दिया जिस कारण उस गर्भवती महिला की मौत हो गई हैं। प्रसव कराने वाली आरोपी महिला ने समय पूर्व जन्मे उस 6 माह के जिंदा बच्चे को कूड़ेदान में डाल दिया।
इसकी सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और खुद को डॉक्टर बताकर गर्भवती महिला का प्रसव करने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया हैं।
Automotive News Exclusive For You. 🚘 👇
आरोपी महिला की पहचान रेखा के रूप में हुई है और उसकी आयु 47 वर्ष हैं। झाड़ू-पोछा करने वाली आरोपी महिला का सहयोगी इस वारदात के बाद फरार हो गया हैं। पुलिस ने प्रसव करने वाली आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया हैं, कोर्ट से उसे जेल भेज दिया जायेगा। पुलिस उसके सहयोगी आरोपी की तलाश कर रही है।