दिल्ली में आज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की है संभावना
दिल्ली में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार रविवार को आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई हैं और रविवार के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है।
अगले 3 दिनों तक येलो अलर्ट हुआ जारी
Automotive News Exclusive For You. 🚘 👇
मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले 3 दिनों तक यानी सोमवार से बुधवार के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में अगले 3 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दिल्ली में अगले 3 दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है।
33 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहने की हैं संभावना
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को 33 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 25 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। शनिवार को 38.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 28.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया हैं।