पहली बार महिलाएं स्वतंत्र रूप से चलाएगी संसद

दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों के आंदोलन को आठ महीने पूरे हो चुके हैं। इस दौरान बराबर की साझेदार रहीं महिलाएं जंतर मंतर पर आज किसान संसद का संचालन करेंगी। महिलाएं इस दौरान मौजूदा भारतीय कृषि व्यवस्था और आंदोलन में उनकी भूमिका के साथ कृषि कानूनों के तमाम पहलुओं पर अपनी राय रखेंगी।

200 महिला किसान सिंघु बॉर्डर से बसों में भरकर रवाना

दिल्ली में महिला प्रदर्शनकारी आज सभी महिला ‘किसान संसद’ के लिए जंतर-मंतर की ओर अग्रसर हो रही है, 200 महिला किसान सिंघु बॉर्डर से बसों में भरकर रवाना हो चुकी है एसे में प्रदर्शनकारियों में से एक महिला का कहना है “पहली बार, महिलाएं स्वतंत्र रूप से संसद (‘किसान संसद’) चलाएगी,”

Leave a comment