सोशल मीडिया पर आजकल एक खबर सुनकर सभी हैरान हो गए है। दरअसल केरल का रहने वाला ट्रांसजेंडर कपल माता-पिता बन गया है यह खबर सुनकर लोग आश्चर्यचकित हो गए हैं। इस ट्रांस कपल की फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। आइए इस ट्रांस कपल के बारे में जानते हैं।

मीडिया खबर के अनुसार आपको बता दे कि ट्रांस कपल जिया पावल (लड़का से लड़की बना) और जहाद फाजिल (लड़की से लड़का बना) यह दोनों कपल हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। बता दे कि लड़की से लड़का बने ट्रांस जाहद फाजिल ने कोझीकोड मेडिकल अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है और जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ बताया जा रहे हैं हालांकि अभी तक पैदा हुए बच्चे का कपल ने लिंग का खुलासा नहीं किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, जहाद फाजिल मां बनने के बाद उनका कहना है कि यह मेरे जीवन का सबसे बड़ी खुशी का दिन है जब हमारी फोटोस सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो कई लोगों ने ऐसे मैसेज भेजे थे जिससे मुझे तकलीफ हुई थी। हमारे बच्चे का जन्म उन लोगों का हमारा जवाब है। जाहद फाजिल के साथी जिया पावल ने कहां की मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने हमारा समर्थन किया।

बच्चे के जन्म के बाद जिया पावल के अनुसार जहाद और नवजात दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं। उन्होंने जानकारी दिया कि सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऑपरेशन के जरिए नवजात को बुधवार सुबह 9:30 बजे जन्म हुआ। डिलीवरी का समय जाहद का शुगर लेवल अधिक था।

आपको बता दे कि ट्रांस कपल के बच्चे के जन्म पर केरल की स्वास्थ्य मंत्री बीना जॉर्ज ने भी ट्रांसजेंडर कपल को बधाई दिया। कोझीकोड मेडिकल कॉलेज में अधीक्षक से बात किया और जच्चा-बच्चा को मुफ्त में सभी आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।


मीडिया खबर के अनुसार, 21 साल की जिया पावल और 23 साल की उनके पाटनर जाहद हाल ही में प्रेगनेंसी सूट वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि जिया एक डांसर है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज जाहद बेबी बम्प के साथ प्रेग्नेंट नजर आ रहा थे। यह दोनों ट्रांसजेंडर कपल पिछले 3 सालों से एक साथ रह रहे हैं। बता दे कि जिया का जन्म पुरुष के रूप में हुआ था, बाद में वह जेंडर चेंज करावाकर महिला बन गई, जबकि जाहद का जन्म लड़की के रूप में हुआ था लेकिन जेंडर चेंज करवाकर वह लड़का बन गया।

Writing news, views, reviews. Expert columnist in Delhi corner.