दिल्ली करोलबाग अजमल खाँ रोड को अब जाम की समस्या से मुक्ति मिल चुकी है। दिल्ली नगर निगम के आदेशानुसार अजमल खां रोड को पूरी तरह मोटर वाहन मुक्त कर दिया गया है। व्यापारियों के आग्रह पर नगर निगम ने कोरोना के चलते इस मार्ग को यातायात के लिए खोला था। मगर नगर निगम ने इस आदेश को फिर से वापस ले लिया है।

आपको बता दें कि अप्रैल 2019 में एक महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत नगर निगम ने इसे एनएमवी सड़क घोषित किया था। जिसमें 1 किलोमीटर तथा बाद में 600 मीटर लंबी सड़क को वाहन मुक्त घोषित किया गया था। इसी के तहत पूसा रोड से देशबंधु गुप्ता रोड के बीच 1.6 किलोमीटर मीटर अजमल खाँ रोड भी वाहन मुक्त किया गया।

इस परियोजना के तहत इस रोड पर आकर्षक स्ट्रीट लाइट और बैठने के लिए बेंच व पौधे नगर निगम द्वारा लगाए गए थे। वहीं सड़क के किनारे प्लास्टिक की बोतल के लिए रिसाइकिल मशीनें भी लगाई गई थी ।

Images 2021 04 01T165923.000 अजमल खां रोड पर वाहनों की आवाजाही पर रोक, नगर निगम ने यातायात बहाल के आदेश को वापस लिया

इस अनूठे प्रयोग के बाद लाॅकडाउन शुरू हो गया। जिसके कारण व्यापार ठप पड़ गया। जिसके चलते व्यापारियों ने इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था बहाल करने के लिए नगर निगम से गुहार लगाई थी। नगर निगम ने 8 जुलाई को इस रूट पर यातायात बहाल किया था जिसे अब वापस ले लिया गया है। हालाँकि इस आदेश के बाद से व्यापारियों में भी खासा नराजगी दिखाई दे रही है। व्यापारियों का कहना है कि इस आदेश के बाद से व्यापार  गया है।