राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह से मजेंटा लाइन यानी जनकपुरी पश्चिम से बोटेनिकल गार्डन और ग्रे लाइन यानी द्वारका से नजफगढ़ पर मेट्रो सेवाएं बहाल हो गयीं और सभी संचालित मेट्रो लाइनों के संचालन समय में दो-दो घंटे की बढ़ोतरी कर दी गयी है।

Delhimetroyellowline2 1 दिल्ली मेट्रो ने जनकपुरी, बोटेनिकल गार्डन, द्वारका, नजफगढ़ के लिए रूट किया चालू, समय सारिणी जारी

डीएमआरसी ने ट्वीट कर कहा, “दिल्ली के लोगों द्वारा हमारे सुरक्षा संबंधी दिशानिर्देशों का उचित तरीके से पालन करने के साथ ही हमनें मजेंटा और ग्रे लाइन पर संचालन आज सफलतापूर्वक शुरू कर दिया। एहतियात बरतें और सुरक्षित यात्रा करें।”

Delhi Metro 1562760144 दिल्ली मेट्रो ने जनकपुरी, बोटेनिकल गार्डन, द्वारका, नजफगढ़ के लिए रूट किया चालू, समय सारिणी जारी

 

डीएमआरसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि आज तक जिन लाइनों पर सेवा बहाल की गयी हैं, उन सभी पर संचालन समय में दो घंटे की बढ़ोतरी की गई है और इनका समय सुबह सात बजे से दिन में दोपहर एक बजे और शाम को चार बजे से शनिवार से सभी लाइनों का समय सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक पहले की तरह हो जाएगा। नई दिल्ली से द्वारका सेक्टर-21 जाने वाली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर तीसरे चरण में 12 सितंबर को सेवा बहाल होगी।

Delhi Metro 1200 दिल्ली मेट्रो ने जनकपुरी, बोटेनिकल गार्डन, द्वारका, नजफगढ़ के लिए रूट किया चालू, समय सारिणी जारी

एक नजर पूरी खबर

  • दिल्ली में शुक्रवार सुबह से मजेंटा लाइन यानी जनकपुरी पश्चिम से बोटेनिकल गार्डन और ग्रे लाइन यानी द्वारका से नजफगढ़ पर मेट्रो सेवाएं बहाल हो गयीं
  • डीएमआरसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि आज तक जिन लाइनों पर सेवा बहाल की गयी हैं, उन सभी पर संचालन समय में दो घंटे की बढ़ोतरी की गई है।
  • नई दिल्ली से द्वारका सेक्टर-21 जाने वाली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर तीसरे चरण में 12 सितंबर को सेवा बहाल होगी।