गाजियाबाद Court में तेंदुए का खौफनाक अटैक, video viral
Ghaziabad Court: गाजियाबाद के राजनगर स्थित जिला कोर्ट परिसर में बुधवार दोपहर करीब 3:15 बजे अचानक तेंदुआ घुसने से भगदड़ मच गई। गाजियाबाद के इस कोर्ट में तेंदुए ने खौफनाक अटैक किया जो भी सामने आया, तेंदुआ उसे घायल करता गया।गाजियाबाद कोर्ट के लिफ्ट में भी तेंदुआ घुस गया था।
10 लोग घायल, मच गया भगदड़
Automotive News Exclusive For You. 🚘 👇
तेंदुए ने 2 पुलिसकर्मियों, 1 महिला समेत कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया हैं। तेंदुए के अटैक से करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और अस्पताल में भर्ती 5 लोगों की हालत काफ़ी नाजुक है। वन विभाग और पुलिस की टीमें देर शाम तक तेंदुए को दबोचने में जुटी रहीं।
जज-वकीलों के चेंबर अफरा-तफरी
गाजियाबाद कोर्ट में तेंदुआ घुसने का शोर मचते ही पूरे कचहरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। भारी संख्या में पुलिस फोर्स कोर्ट परिसर में पहुंची और सभी गेटों को बंद कर दिया गया।
Delhi - NCR Don't Miss 📰 🙏
Hyperlocal News reports
वकीलों ने अपने चेंबर को अंदर से बंद कर लिया और कोर्ट में मौजूद जजों और कर्मचारियों ने ऑफिस के गेट बंद करा दिए।
तेंदुआ कहां से आया, वन विभाग कर रही जांच
गाजियाबाद कोर्ट परिसर में तेंदुआ घुसने की सूचना मिलते ही वन विभाग और रेस्क्यू टीम बुधवार को शाम करीब 6:30 बजे मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने में जुट गई, रात करीब 8 बजे तेंदुए को पकड़ा गया है।
प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी मनीष सिंह के अनुसार, तेंदुआ कहां से आया इसकी जांच की जा रही हैं. फिलहाल तेंदुए को सुरक्षित रखा जाएगा और इसके सामान्य होते ही इसे जंगल में छोड़ा जाएगा।
Just In: गाजियाबाद कोर्ट में तेंदुआ घुसा। भारी संख्या में पुलिस फोर्स कोर्ट परिसर में पहुंची, सभी गेटों को बंद किया गया। Via @sanjaysriNBT pic.twitter.com/nghy4qOqNg
— NBT Dilli (@NBTDilli) February 8, 2023