दिल्ली में भी दिखेंगे लट्ठमार होली के रंग, साथ ही फूलों की होली
दिल्ली के अलग-अलग मंदिरों में धूमधाम से होली मनाने की तैयारियां शुरू हो गई है। इस बार राजधानी दिल्ली में भी मथुरा के बरसाना की प्रसिद्ध लट्ठमार होली के रंग देखने को मिलने वाले हैं। साथ ही इस बार फूलों की होली भी खेली जाएगी।
इस जगह होगा लट्ठमार होली का आयोजन
Automotive News Exclusive For You. 🚘 👇
दिल्ली के द्वारका में स्थित इस्कॉन में होली का उत्सव 5 मार्च से शुरू हो जाएगा।
द्वारका इस्कॉन में 7 मार्च को लट्ठमार होली का आयोजन होगा, साथ ही यहाँ फूलों की होली भी खेली जाएगी।इसके बाद भजन-कीर्तन होगा।
Delhi - NCR Don't Miss 📰 🙏
Hyperlocal News reports
लट्ठमार होली के रंग में रंगेगें लोग
द्वारका इस्कॉन में 5 मार्च यानी पहले दिन शोभा यात्रा निकलेगी और 7 मार्च को मंदिर में लट्ठमार होली और फूलों की होली खेली जाएगी। कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी देंगे।