दिल्ली में आज चलेंगी तेज़ हवाएं

दिल्ली-NCR में भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज यानी 13 फरवरी को दिनभर तेज हवाएं चलने से मौसम साफ रहने की साथ धूप खिलने की भी संभावना हैं।

प्रदूषण से मिलेगी राहत

तेज हवाओं के कारण दिल्ली-एनसीआर में ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि, तेज हवा चलने से दिल्लीवालों को प्रदूषण से राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली में ठंडी हवाएं चल रही हैं।

40 km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज़ हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में 13 से 15 फरवरी के बीच 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना हैं, जिस कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

दिल्ली में मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को 23 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 12 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना हैं।

24 घंटों के अंदर AQI में 127 अंकों का गिरावट 

दिल्ली-NCR में रविवार को तेज हवाओं के चलते AQI 153 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है, 24 घंटों के अंदर AQI में 127 अंकों का गिरावट दर्ज किया गया है।

 

Shikha KarnSenior Editor

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल hello@delhibreakings.com पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.