दिल्ली-NCR में ठंडी हवाओं की हुई विदाई

दिल्ली-NCR में भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज यानी 16 फरवरी को आसमान साफ रहने की और दिनभर धूप खिलने के साथ खुशनुमा मौसम बने रहने की संभावना हैं। IMD के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में ठंडी हवाएं चलना बंद हो गई हैं और तापमान भी सामान्य बना हुआ है.

17 फरवरी आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR में 17 फरवरी आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे. दिल्ली में वीकेंड पर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

दिल्ली में मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को 28 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना हैं। 17 फरवरी (शुक्रवार) की बात करें तो 29 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 12 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना हैं।

 

 

 

 

Shikha KarnSenior Editor

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल hello@delhibreakings.com पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.