दिल्ली-NCR में अगले 24 घंटे रहेगा काले बादलों का डेरा

दिल्ली-NCR में भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज यानी 9 फरवरी को दिनभर काले बादलों का डेरा रहने की संभावना हैं। IMD के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में 10 फरवरी तक न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़त देखी जा सकती है।

11 फरवरी से चलेंगी तेज हवाएं- IMD

IMD के अनुसार 10 फरवरी को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। हालांकि, दिल्ली में 11 फरवरी से तेज हवाएं चल सकती हैं. गाजियाबाद में भी 11 फरवरी से तेज हवाएं चल सकती हैं।

28 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान

दिल्ली में मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को 28 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना हैं।

गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

 

 

 

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.