दिल्ली में कोरोना की रफ्तार कम होते ही दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने यहां पर कुछ छूट दी है। देश की राजधानी दिल्ली में सात तारीख से लॉकडाउन को तो आगे बढ़ाया गया है मगर इसमें कुछ रियायतें दी गई हैं। इस रियायत में मेट्रो के चलने की छूट सबसे बड़ी राहत की खबर ना सिर्फ दिल्ली वालों के लिए है यह पूरे एनसीआर के लिए है। इधर सरकार के परमिशन के बाद ही मेट्रो ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

 

Delhi Metro 1576464837 1598938577 1 दिल्ली की मेट्रो सेवा के लिए ये Guide जारी, शुरू होने जा रहा मेट्रो, कल से कीजिए फिर सफ़र

 

वहीं, मेट्रो ने ट्वीट करते हुए एक अहम जानकारी दी है कि मेट्रो की सेवा सात जून से फिर से आम लोगों के लिए शुरू होने जा रही है मगर इसमें एक अहम बदलाव किए गए हैं। यह कोरोना के गाइडलाइन के मुताबिक 50 फीसद ही सवारियों को लेकर चलेगी। यह भी बताया गया है कि हर लाइन पर करीब पांच से पंद्रह मिनट के अंतराल पर मेट्रो की सेवा शुरू मिलेगी। सोमवार से उपलब्ध ट्रेनों में से केवल आधी को ही चलाया जाएगा। यानि कुल पचास फीसद क्षमता के साथ ही मेट्रो अपनी सेवा शुरू करेगा।

 

यह बता दें कि दिल्ली में लाॅकडाउन को लगातार बढ़ाया जा रहा है। इस बार भी सात जून को भी खत्म होने लॉकडाउन को केजरीवाल सरकार ने फिर इसे 14 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। इस दौरान कई तरह की पाबंदियां यहां पर जारी रहेगी। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली में कई तरह की परेशानियां हुईं जिसके बाद अब दिल्ली वापस से अपनी पुरानी रफ्तार में दौड़ने के लिए तैयार हो रही है। ऐसे में मेट्रो के चलने से दिल्ली एनसीआर के लाखों लोगों को राहत मिलेगी।

 

मेट्रो को लेकर क्या है जरूरी गाइडलाइन-

  • स्टेशन में प्रवेश से पहले आपकी स्क्रिनिंग की जाएगी तापमान ज्यादा होने पर प्रवेश से मना किया जा सकता है।
  • मेट्रो परिसर में मास्क लगाना अनिवार्य होगा। इसके बिना दिखने पर जुर्माना देना होगा।
  • आरोग्य सेतु ऐप मोबाइल में इंस्टाल करना अनिवार्य होगा।
  • शारीरिक दूरी का खास ख्याल रखना होगा। लाइन लगा कर चढ़ने उतरने वक्त एक निश्चित दूरी पर ही खड़े रहना होगा।
  • एक सीट छोड़ कर यात्रियों को बैठना होगा।

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे hello@delhibreakings.com पर