दिल्ली में चलेंगी अब DTC की 1500 से अधिक ई-बसें;

दिल्ली में दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस 1500 नई E-bus चलाने का फैसला किया हैं।राजधानी दिल्ली में अभी 300 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ रही हैं। लेकिन जल्द ही दिल्ली में दिल्ली परिवहन निगम 1500 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने वाला हैं।

2025 तक 80 फीसदी तक चलेंगी (DTC) की ई-बसें

दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक बसें टाटा मोटर्स बनायेगा, जिसका निरीक्षण DTC की प्रबंध निदेशक शिल्पा शिंदे ने किया हैं। दिल्ली सरकार दिल्ली में 2025 तक दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की इलेक्ट्रिक बसों को 80 फीसदी तक ले जाने की दिशा में काम कर रही है, इसलिए 1500 नई E-bus का ऑर्डर पहले से दिया जा चुका है।

अब दिल्ली में 1500 से अधिक ई-बसें होंगी। DTC द्वारा पहले से ही दिल्ली में 300 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ रही हैं। अब दिल्ली में यात्रियों को मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

चार्जिंग स्टेशन, GPS, CCTV और पैनिक बटन जैसी सुविधाओं से हैं लैस

यह इलेक्ट्रिक बसें CCTV, पैनिक बटन और GPS, लाइव ट्रैकिंग और महिलाओं के लिए आरक्षित पिंक सीट जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। साथ ही दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की तरफ से इलेक्ट्रिक बसों को बेहतर चार्जिंग स्टेशन की सुविधा भी दी जायेगी। सरकार डिपो को बड़े चार्जिंग स्टेशन में तब्दील करने पर ही 1500 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

दिल्ली में 17 डिपो का जून तक विद्युतीकरण किया जा रहा है और 36 डिपो दिसंबर तक विद्युतीकृत होंगी।

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.