दिल्ली के इन 5 मार्केट में मात्र Rs 20 से Rs 250 में करे होली की shopping, पिचकारी से कपड़ों तक सस्ते दाम में खरीदे यहां

Cheapest Holi Market in Delhi: होली का त्योहार आने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। होली ना केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी लोग सेलिब्रेट करते हैं। होली पर लोग काफीं शॉपिंग करते हैं, जैसे पिचकारी, सजावट के लिए चीजें, कपड़े आदि।

दिल्ली में होली पर शॉपिंग करने के लिए अगर आप भी कोई ऐसी मार्केट देख रहे हैं, जहां सब कुछ काफी सस्ते में मिल जाए, तो चलिए जानते हैं दिल्ली के कुछ सस्ते बाजार जहां आप सस्ते दाम में पूरी शॉपिंग कर सकते हैं।

सरोजनी नगर मार्केट – Sarojini Nagar Market​

सरोजिनी नगर मार्केट में आप छोटी से लेकर बड़ी चीज बेहद ही सस्ते दाम में खरीद सकते हैं।सरोजिनी नगर मार्केट लड़कियों के लिए तो बेस्ट माना जाता हैं। यहाँ आप मात्र Rs 20 से लेकर 500 रुपए तक सस्ते दाम में होली की तरह-तरह की शॉपिंग कर सकते हैं।

पहाड़गंज – Paharganj​

पहाड़गंज बाजार में थोक का सामान सबसे ज्यादा खरीदा जाता है। आप होली की खरीदारी करने के लिए पहाड़गंज मार्केट में सही मोल भाव के साथ सस्ता और बढ़िया सामान आसानी से खरीद सकते हैं।

दिल्ली हाट – Delhi Haat​

दिल्ली हाट सस्ती खरीदारी के लिए मशहूर है। आप यहां कम दाम में होली की तरह-तरह की चीज़े खरीद सकते हैं। आप इस मार्केट में घर की सजावट का सामान, खूबसूरत हैंडीक्राफ्ट खरीद सकते हैं।

खान मार्केट – Khan Market​

खान मार्केट दिल्ली के सबसे पुराने बाजारों में शामिल है। इस मार्केट में कपड़ों से लेकर फर्नीचर तक सब कुछ मिलता है। आप यहाँ सस्ती कीमत पर सही सामान खरीद सकते हैं। रविवार के दिन खान मार्केट बंद रहती है, इसलिए किसी अन्य दिन पर खरीदारी के लिए खान मार्केट जा सकते हैं।

लाजपत नगर मार्केट – Lajpat Nagar Market​

लाजपत नगर मार्केट दिल्ली के सबसे पुराने और सस्ते बाजारों में शामिल है। लाजपत नगर में शादी से लेकर नॉर्मल खरीदारी के लिए कई ऑप्शन मौजूद हैं। यहां आप ब्रांडेड बैग्स और कपड़ों की की शॉपिंग कर सकते हैं। लाजपत नगर सोमवार को बंद रहता है।

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.