शादी से इनकार की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी

दिल्ली की बेगमपुर इलाके में एक लड़की को शादी से इनकार की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। 

लड़के ने 17 वर्षीय लड़की के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा इसीलिए लड़की ने साफ मना कर दिया

Img 20210221 173919 शादी से मना किया तो लड़के ने हथौड़े से मारकर ले ली जान, पहले से एक-दूसरे को जानते थे आरोपी और पीड़ित

बताते चलें कि लायक नामक लड़के ने 17 वर्षीय लड़की के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा लेकिन लड़की ने साफ मना कर दिया। लड़का इंकार से तिलमिला उठा और उसने शुक्रवार की शाम लड़की के घर में घुसकर हथौड़े से मारकर उसकी जान ले ली।

आरोपी उसे मार कर बाहर से ताला लगाकर भाग गया

गौरतलब हो कि लड़का, लड़की और उसके परिवार पहले से ही एक दूसरे को जानते हैं। आरोपी लड़का एक फैक्ट्री में कार्यरत है। वारदात के समय लड़की घर पर अकेली थी। आरोपी उसे मार कर बाहर से ताला लगाकर भाग गया।