मौतों की संख्या में भी थोड़ी कमी
भारत में कोरोना के नए मामले लगातार घट रहे हैं। राहत की बात यह है कि मौतों की संख्या में भी थोड़ी कमी देखी गई। बीते 24 घंटे के दौरान 2,40,842 नए मामले सामने आए और 3,741 लोगों की मौत हुई। हालांकि इस दौरान 3,55,102 लोग कोरोना फ्री भी हुए। 3,55,102 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,34,25,467 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 28,05,399 है।
भारत में #COVID19 के 2,40,842 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,65,30,132 हुई। 3,741 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,99,266 हो गई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2021
3,55,102 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,34,25,467 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 28,05,399 है। pic.twitter.com/aJBrWcx6WE