कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब दिल्ली से सटे नोएडा बाॅर्डर पर कोरोना की आकस्मिक जाँच की जाएगी। इस जाँच के लिए गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. ने कहा कि यह जाँच कोरोना के बढ़ रहे पाॅजीटिव रेट के आकलन के लिए की जा रही है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने पूरी गाइडलाइन तैयार की है।
प्रशासन के अनुसार इस दौरान कहीं भी बाॅर्डर बंद नहीं किया जाएगा। यह सिर्फ कोरोना के बढ़ रहे मामलों के बीच प्रशासन द्वारा अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। नई गाइडलाइन सभी कार्यालयों, शाॅपिंग माॅल, शैक्षणिक संस्थाओं, इंडस्ट्रियों और अन्य प्रतिष्ठानों को भी प्रशासन द्वारा इस संबंध में निर्देशित किया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने खुद भी निरीक्षण करने की जानकारी दी है। वहीं अगर कोविड प्रोटाकाल का पालन नहीं करता है तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही करने की बात प्रशासन ने बताई है।
बता दें कि बीते कुछ दिनों से बढ़ रहे आंकड़ों के कारण सरकार द्वारा नई गाइड लाइन जारी कर दी गयी है। वहीँ ये गाइड लाइन होली के त्यौहार को देखते हुए भी जारी की गयी है।