यमुना सिटि में बनी अवैध काॅलोनियों को यमुना विकास प्राधिकरण द्वारा आज ध्वस्त कर दिया गया। वहीं दनकौर में बन रहे दर्जनों घरों पर प्राधिकरण नें बुलडोजर चला कर करोड़ों की जमीन को भी खाली कराया। यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ ने सूचना दी कि कार्यवाही करने से पहले अवैध निर्माण करने वाले लोगों को नोटिस दिया गया था। जिसके बाद प्राधिकरण द्वारा यह कदम उठाया गया।

बता दें कि यमुना सिटि में बनने जा रहे एयरपोर्ट और फिल्मसिटी के निर्माण कार्य के चलते इसके आसपास कई अवैध निर्माणों में तेजी आई है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा में बढ़ रहे भू-माफिया लोगों को गुमराह करके कब्जे की हुई जमीन को अवैध रूप से बेच रहे हैं। जिसके बाद प्राधिकरण ने यह कदम उठाया।

Images 2021 03 06T160116.379 यमुना विकास प्राधिकरण का चला बुलडोजर, अवैध निर्माण किये ध्वस्त, खाली कराए गए प्लॉट

प्राधिकरण द्वारा खेड़ा देवत पहुंच कर अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया। यहाँ बड़ी तादाद में काॅलोनाइजर अवैध रुप से प्लाॅट बेच रहे थ। इसके अलावा सालारपुर के पास भी जमीन को कब्जे से हटाया गया। यहाँ एयरपोर्ट और फिल्म सिटि के बनने की खबर के चलते जमीनों के दामों में तेजी से वृद्धि हुई है।