दिल्ली में सुबह-सुबह सुल्तानपुरी में चली ताबड़तोड़ गोलियां, लोगों में फैली सनसनी.

दिल्ली के सुल्तानपुरी में आज सुबह-सुबह ताबड़तोड़ गोलियां चली हैं, गोलियों की तड़तड़ाहट यानी आवाज ने लोगों में सनसनी फैला गई दी हैं।इस घटना में एक शख्स घायल हो गया हैं। 5 लोगों ने उसपर हमला किया था।

5 हमलावर, 1 घायल

घायल इंसान की पहचान संदीप के रूप में हुई है और वो पुठकला इलाके का निवासी है। घायल इंसान को ब्रह्म शक्ति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 5 लोगों ने उसपर हमला किया था।

पुलिस के हाथ लगे गोली के खाली 2 खोल

पुलिस को सुबह 6:28 पर फायरिंग की सूचना मिली थी। इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के साथ-साथ क्राइम टीम और एफएसएल टीम भी पहुंच गए हैं।

दिल्ली पुलिस को मौके से गोली के खाली दो खोल बरामद हुए हैं। गोली चलने का कारण क्या था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया हैं, छानबीन अभी भी जारी है। पुलिस के अनुसार 5 हमलावरों की पहचान दीपक, शिवम, विक्रम, मिंटू और काला के रूप में हुई है।

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल hello@delhibreakings.com पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.