Central Vista Avenue :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार शाम को करीब 3 किमी लंबे कर्तव्य पथ (Kartavya Path) का उद्घाटन करेंगे, जिसे पहले राजपथ के नाम से जाना जाता था। विजय चौक और इंडिया गेट जिस सड़क से जुड़ती है, वो राजपथ अब इतिहास बन जाएगा। पीएम मोदी

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेंट्रल विस्टा के एक हिस्से को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद शुक्रवार से आम लोग इसका दीदार कर सकेंगे। इसके चलते दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने भी बड़ा फैसला लिया है।

डीएमआरसी सेंट्रल विस्टा के उद्घाटन के बाद अगले दिन यानी 9 सितंबर से दिल्ली मेट्रो इंडिया गेट/सेंट्रल विस्टा आने वालों के लिए बस सेवा भी प्रदान करेगी।

इस सुविधा के तहत भैरों रोड से नेशनल स्टेडियम सी के गेट नंबर 1 तक 6 बसें चलाई जाएंगी। शुरुआत में एक सप्ताह के लिए कर्तव्य पथ पर शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक लोगों के लिए यह सेवा उलब्ध रहेगी।

 

यह भी जानें

  1. कर्तव्य पथ तकरीबन तीन किलोमीटर लंबा है और यहां पर 4,087 पेड़ हैं।
  2. यहां पर 114 आधुनिक इंडिकेटर हैं और सुविधा के लिए  आकर्षक 900 से अधिक लाइटें लगाई गई हैं।
  3. 8 सुविधा खंड भी बनाए गए हैं, जिसके इसका क्षेत्रफल 1,10,457 वर्ग मीटर है।
  4. कर्तव्य पथ पर 987 कंक्रीट के बने मोटे खंभे लगे हैं।
  5. इसमें 1,490 मैनहोल बने हैं। लोगों के लिए 4 पैदल यात्री अंडरपास बने हैं।
  6. यहां पर कुल 422 बेंच हैं जो लाल ग्रेनाइट से बने हैं।
  7. कर्तव्य पथ पर 6 नए पार्किंग स्थल बने हैं
  8. यहां 6 वेंडिंग जोन बने हैं
  9. 1580 लाल-सफेद बलुआ पत्थर के बोलार्ड्स बने हैं
  10. कूड़े के लिए 150 डस्टबिन लगाए गए हैं
  11. कर्तव्य पथ के किनारे 19 एकड़ में फैली नहर को फिर से विकसित किया गया है।

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे hello@delhibreakings.com पर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *