दिल्ली में अब आंशिक तौर पर बादल छाए रहने से धूप की तपन और लू से राहत मिलने का दौर खत्म हो गया है। अब फिर आसमान साफ रहेगा, धूप तीखी होगी और तापमान भी बढ़ेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले सप्ताह तापमान 43 डिग्री तक पहुंच जाएगा। साथ ही लू के थपेड़े भी सहने पड़ेंगे।

 

शुक्रवार को दिनभर खिली तेज धूप के बीच दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 23 से 55 प्रतिशत रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान नजफगढ़ में 41.3 डिग्री, जबकि सर्वाधिक न्यूनतम तापमान स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी के सभी स्वचालित मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान 37.7 से 41.3 डिग्री सेल्सियस से बीच दर्ज हुआ।

 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक सोमवार को मौसम हल्की करवट ले सकता है। धूल भरी आंधी भी चल सकती है। गर्मी में इजाफा होगा।

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे hello@delhibreakings.com पर