भारत में जल्द ही Mahindra eKUV100 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी लॉन्च

भारतीय बाजार में महिंद्रा जल्द ही अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Mahindra eKUV100 लॉन्च कर सकती है। महिंद्रा की यह इलेक्ट्रिक कार 55 मिनट में 80% चार्ज हो सकती हैं। Mahindra eKUV100 फुल चार्ज होने पर 150 किमी तक रेंज देगी।

Images 9 4 Mahindra ने लॉन्च की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, 55 मिनट में होगा 80% चार्ज 

इस कार के डिजाइन में सबसे बड़ा अंतर इसकी फ्रंट ग्रिल में है। ग्रिल में तीर के निशान जैसे इंसर्ट दिए गए हैं जिसमें से 6 इंसर्ट नीले रंग के और बाकी बॉडी कलर में है। कार के हेडलाइट और टेललाइट्स पर भी ब्लू इलिमेंट देखने को मिलता है।

55 मिनट में होगा 80% चार्ज, 150 किमी तक देगा रेंज 

इस महिंद्रा eKUV100 इलेक्ट्रिक कार में 15.9kWh की बैटरी दी जाएगी। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 54.4hp की पावर और 120Nm का टॉर्क जेनरेट करेगी। इस इलेक्ट्रिक कार की बैटरी को साधारण चार्जर के जरिए 5 घंटे 45 मिनट में 100 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता हैं।

Images 10 3 Mahindra ने लॉन्च की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, 55 मिनट में होगा 80% चार्ज 

फास्ट चार्जर के जरिए महिंद्रा eKUV100 इलेक्ट्रिक कार को 55 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। यह कार फुल चार्ज होने पर 150 किमी. तक की रेंज देगा। इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 9 लाख रुपये से 13 लाख रुपये के बीच हो सकती है। कंपनी इसे 9 लाख से कम में भी देश में ला सकती हैं, जिससे यह देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन जायेगी।

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल hello@delhibreakings.com पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.