दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश की हैं संभावना

दिल्ली में शुक्रवार को मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और साथ ही हल्की बारिश होने की भी संभावना है। दिल्लीवालों को बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी। दिल्ली में शुक्रवार को 39 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 29 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है।

Images 1 11 दिल्लीवालों को मिलेगी आज गर्मी से राहत; छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश की हैं संभावना, मध्यम श्रेणी में रहेगा Aqi

दिल्ली में गुरुवार को 40 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 29 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया हैं। दिल्ली में गुरुवार को देर रात बादल गरजने के साथ हल्की बारिश हुई थी।

मध्यम श्रेणी में रहेगा (AQI)

दिल्ली में शुक्रवार की सुबह 7 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार AQI 136 दर्ज किया गया हैं जो की मध्यम श्रेणी में हैं। वही, गुरुवार की शाम दिल्ली में AQI 214 दर्ज किया गया, जो की खराब श्रेणी में था।

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल hello@delhibreakings.com पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.