दिल्ली-NCR के इन 3 जगहों पर लगता है सबसे सस्ता मंगल बाजार, कपड़ों से बर्तन तक मात्र Rs.100 में खरीदे, देखें मेट्रो रूट

Tuesday Market in Delhi: दिल्ली में आपने कई ऐसे बाजार सुनें होंगे जो सोमवार, शुक्रवार बाजार के नाम से जाना जाता है। दिल्ली में इन बाजारों के अलावा मंगल बाजार भी काफी फेमस है।

मंगल बाजार में आपको सब कुछ काफी सस्ते में मिल जाएगा। यहाँ आप 500 रुपए की चीज यहां मात्र 100 रुपए में खरीद सकते हैं। यहाँ कपड़ों से बर्तन तक आपको सब कुछ मिल जायेगा।

दिल्ली की इन 3 जगहों पर लगते है सबसे फेमस मंगल बाजार 

​तिलक नगर, मंगलवार बाजार – Tilak Nagar, Tuesday Bazar​

  • हर मंगलवार को वेस्ट दिल्ली के तिलक नगर में यह बाजार लगता है।
  • इस मार्केट में घर के सामान से लेकर कपड़ों और जूतों तक की भी शॉपिंग कर सकते हैं।
  • आप आसानी से यहाँ बेहद सस्ते दाम में चीज़े खरीद सकते है।
  • यहां शाम 4 बजे भीड़-भाड़ से बचने के लिए आप जा सकते हैं और बड़े ही आराम से आपकी सारी शॉपिंग हो जाएगी।

तिलक नगर कैसे पहुंचे –

तिलक नगर मार्केट जाने के लिए आपको blue line metro से तिलक नगर मेट्रो स्टेशन जाना पड़ेगा और कुछ दूर पैदल चलने पर आपको मार्केट दिख जाएगा।

नोएडा सेक्टर 2 में मंगल बाजार – Noida Sector 2, Tuesday Market​

  • अगर आपको मंगल बाजार का असली रूप देखना है, तो एक बार नोएडा सेक्टर 2 में मंगल बाजार जरूर जाएं।
  • इस मार्केट में आप कम कीमत में अपनी पसंद की सब चीजें खरीद सकते हैं।
  • इस मार्केट के लगते ही, लोगों की भीड़ भी घूमना शुरू कर देती है।
  • यहां आपको भीड़-भाड़ से बचने के लिए दिन में आना चाहिए।
  • यहां 100 रुपए से लेकर 500 रुपए तक हर एक चीज़ उपलब्ध है।

नोएडा सेक्टर 2 कैसे पहुंचे?

नोएडा सेक्टर 2 जानें के लिए आपको noida city centre metro से नोएडा सेक्टर 15 स्टेशन पर उतरना पड़ेगा, यहां से मार्केट सिर्फ़ 1 km की दूरी पर है, आप पैदल भी जा सकते हैं।

नोएडा सेक्टर 26 का मंगल बाजार – Noida Sector 26, Tuesday Market​

  • नोएडा सेक्टर 26 का मंगल बाजार में आप अपनी हर जरूरत की चीजों को आसानी से खरीद सकते हैं।
  • यहाँ आप ब्राइडल शॉपिंग से लेकर हर तरह की मशीन तक सब कुछ खरीद सकते हैं।
  • इस मार्कट में शायद ही कोई ऐसी चीज़ होगी जो आपको ना मिले।
  • यह मार्कट नोएडा में रहने वालों के लिए एकदम बेस्ट है।
  • यहां 100 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक हर एक चीज़ उपलब्ध है।

नोएडा सेक्टर 26 कैसे पहुंचे ?

नोएडा सेक्टर 26 की मार्केट तक जाने के लिए आपको noida sector 18 मेट्रो स्टेशन पर उतरना पड़ेगा, यहां से आपको मंगल मार्केट के लिए रिक्शा बड़ी ही आसानी से मिल जाएगा।

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.