प्रवासियों को मुफ्त भोजन और आश्रय उपलब्ध कराया जायेगा

दिल्ली सरकार ने राजधानी में कोविद -19 को रोकने के लिए 6 दिन का curfew लगाया हैं। दिल्ली में मंगलवार को दिल्ली सरकार ने कहा तालाबंदी के दौरान प्रवासी श्रमिकों शहर से बाहर ना जाए इसलिए प्रवासियों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जायेगा और उनके लिए आश्रय गृह खोला जायेगा।

Images 18 दिल्ली सरकार ने प्रवासी श्रमिकों से कहा ना जाए दिल्ली छोड़ कर, हम प्रदान करेंगे प्रवासियों को भोजन और आश्रय  

दिल्ली में एक सप्ताह के कर्फ्यू की घोषणा के बाद आनंद विहार अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल से हजारों प्रवासि श्रमिक  दिल्ली-यूपी छोड़ कर जा रहे हैं। प्रवासियों के पलायन के कारण आनंद विहार में भारी भीड़ उमड़ आई हैं। दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल ने मंगलवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ एक “आपातकालीन बैठक” बुलाई। L-G ने दिल्ली में प्रवासियों के पलायन के मुद्दे को दूर करने के लिए तत्काल कदम मुख्यमंत्री को उठाने को कहा है।

केजरीवाल ने कहा, दिल्ली सरकार ने प्रवासी श्रमिकों के लिए सभी व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं। “मौजूदा रैन बसेरों (रैन बसेरों) और अन्य DUSIB सुविधाओं का उपयोग उन लोगों के रहने के लिए किया जाएगा जिनके पास आश्रय नहीं है। प्रवासियों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल hello@delhibreakings.com पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.