पिंक लाइन पर 7 दिनों में मयूर विहार से त्रिलोकपुरी के बीच हो मेट्रो सेवाएं होंगी शुरू

दिल्ली मेट्रो के पिंक लाइन पर मयूर विहार फेज-1 से त्रिलोकपुरी के बीच 7 दिनों में मेट्रो की सेवाएं शुरू हो जायेंगी। दिल्ली मेट्रो के पिंक लाइन पर हफ्तेभर में मेट्रो दौड़ने लगेगी। पिंक लाइन के त्रिलोकपुरी-मयूर विहार पॉकेट-1 के बीच ट्रायल शुरू हो गया है।

Images 12 4 दिल्ली मेट्रो पिंक लाइन : 7 दिनों में मयूर विहार से त्रिलोकपुरी के बीच मेट्रो सेवाएं होंगी शुरू 

यह होग दिल्ली मेट्रो पहला रिंग मेट्रो कॉरीडोर

इस ट्रैक की मजबूती के मुआयने जल्द ही मेट्रो के सेफ्टी कमिश्नर निकलेंगे। इस महीने के आखिर तक इस रूट पर मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा। इस ट्रैक के बनने से दिल्ली मेट्रो का अपना पहला रिंग मेट्रो कॉरीडोर हकीकत बन जायेगा।

Images 11 3 दिल्ली मेट्रो पिंक लाइन : 7 दिनों में मयूर विहार से त्रिलोकपुरी के बीच मेट्रो सेवाएं होंगी शुरू 

इससे पूर्वी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली, उत्तरी और पश्चिम दिल्ली की मार्केट से सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी जिससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। दिल्ली के मेट्रो स्टेशन के आसपास बैंक, शिक्षण संस्थान, मॉल्स, शॉपिंग प्लाजा तक पहुंचने में लाखों लोगों को आसानी होगी।

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल hello@delhibreakings.com पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.