दिल्ली मेट्रो ने ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेवाओं के समय में किया बदलाव

दिल्ली मेट्रो ने पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज के निर्माण की वजह से ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव किया गया है। पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन  पहला इंटरचेंज स्टेशन होगा, जिससे पिंक और ग्रीन लाइन जुड़ेंगी।

दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्रीन लाइन पर परिचालन के समय में बदलाव किया है। DMRC ने कहा की यह व्यवस्था 30 सितंबर तक लागू रहेगी। यात्रियों को मेट्रो लाइन बदलने के लिए पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन से निकलने के बाद कॉनकोर्स से होकर गुजरना होगा।

Images 2 17 दिल्ली मेट्रो ने ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेवाओं के समय में किया बदलाव, 30 सितंबर तक लागू रहेगी यह व्यवस्था, देखिये पूरी लिस्ट

दिल्ली मेट्रो का 30 सितंबर तक का शेड्यूल

ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन से इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन

पहली मेट्रो सुबह 7 बजे और आखिरी मेट्रो रात 9 बजे रवाना होगी। प्रत्येक रविवार सुबह 8 बजे मेट्रो सेवा शुरू की होगी।

ब्रिगेडियर होशियार सिंह से कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन

पहली मेट्रो सुबह 7.18 बजे और आखिरी मेट्रो रात 9.10 बजे रवाना होगी। रविवार को मेट्रो एक घंटे देर यानी सुबह 8.18 मिनट पर रवाना होगी।

इंद्रलोक-ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन

पहली मेट्रो सुबह 7.25 बजे और आखिरी मेट्रो रात 9.30 पर रवाना होगी। रविवार सुबह 8.25 बजे पहली मेट्रो रवाना होगी, जबकि आखिरी मेट्रो के समय में बदलाव नहीं किया जा रहा है।

कीर्ति नगर से ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन

पहली मेट्रो सुबह के वक्त 7.25 बजे और आखिरी मेट्रो रात 9.30 बजे रवाना होगी। रविवार सुबह 8.25 बजे पहली मेट्रो, जबकि रात 9.30 बजे आखिरी मेट्रो यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी।

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल hello@delhibreakings.com पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.