दिल्ली में 29 मार्च को होली के दिन सोमवार को 40.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था, इस दिन की गर्मी ने 76 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारतीय मौसम विभाग ने कहा की दिल्ली में मार्च के महीने में इससे ज्यादा गर्मी कभी नहीं पड़ी थी।

Delhi Weather 1590674147 दिल्ली में होली के दिन बढ़ा तापमान 76 साल बाद टूटा गर्मी का रिकॉर्ड

कुलदीप श्रीवास्तव भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख ने कहा कि सफदरजंग वेधशाला में 40.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया, जो आठ डिग्री सामान्य तापमान से अधिक है। उन्होंने ने कहा 1945 के बाद 29 मार्च सबसे गर्म दिन था, जब राजधानी दिल्ली में 40.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था।‘

इन इलाकों में रहा इतना तापमान

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि 41.8 डिग्री सेल्सियस नजफगढ़, 41.8 डिग्री सेल्सियस नरेला, 41.6 डिग्री सेल्सियस पीतमपुरा और 41.5 डिग्री सेल्सियस पूसा में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 20.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया सामान्य से तीन डिग्री अधिक।

 

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल hello@delhibreakings.com पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.