दिल्ली में एसआई ने बचाई गर्भवती महिला की जान

दिल्ली में सिर्फ एक ट्वीट पर इंसानियत की मिसाल कायम करते हुए दिल्ली पुलिस के एक एसआई ने एक गर्भवती की जान बचाई। दिल्ली में रहने वाली यह गर्भवती महिला कोविड पॉजिटिव थी और डॉक्टरों के अनुसार इस गर्भवती महिला को प्लाज्मा की सख्त जरूरत थी।

Images 2 2 दिल्ली में गर्भवती महिला की ऐसे बचाई दिल्ली पुलिस के एसआई ने जान, पेश की इंसानियत की मिसाल

एसआई ने बचा ली कोविड पॉजिटिव गर्भवती महिला और उसके बच्चे की जान

दिल्ली पुलिस के एसआई ने गर्भवती महिला और उसके बच्चे दोनों की जान ओ-पाजिटिव प्लाज्मा दानकर करके बचा ली। महिला के परिवार ने दिल्ली पुलिस और एसआई का बहुत धन्यवाद किया। दिल्ली पुलिस के इस एसआई का नाम आकाशदीप हैं जो की उत्तरी दिल्ली के रूप नगर थाने में तैनात है।

उत्तरी दिल्ली के पुलिस ने बताया कि दिल्ली में सोमवार को एक परिवार का दिल्ली पुलिस को ट्वीट मिला था। उस ट्वीट में परिवार ने 27 वर्षीय महिला जो की 21 सप्ताह की गर्भवती हैं उसके कोविड पॉजिटिव हो जाने के बारे में लिखा था और उस महिला के लिए ओ-पॉजिटिव प्लाज्मा की ट्वीट पर मांग की गई थी।

ट्वीट की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस ने दिए गए नंबर से संपर्क किया गया। परिवार से बातचीत के बाद फौरन रूप नगर थाने में तैनात एसआई आकाशदीप से संपर्क किया गया था। आकाशदीप ने उसके फौरन बाद महिला को प्लाज्मा दानकर कर उसके और उसके बच्चे की जान बचा ली। महिला के परिवार ने एसआई व दिल्ली पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल hello@delhibreakings.com पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.